’15 घंटे की कमाई 763 रुपए…’ AAP सांसद राघव चड्ढा ने ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट के साथ किया लंच, सामने आया VIDEO

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट चर्चा में आ गया है. एजेंट ने एक शॉर्ट वीडियो के जरिए यह बताया था कि वो दिनभर में 15 घंटे काम करता है उसके बदले वो कितना पैसा कमाता है. वायरल वीडियो में एजेंट ने कहा था वो लगभग 15 घंटे में 28 डिलीवरी पूरी करने के बाद सिर्फ 763 रुपए कमाया है. अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उस डिलीवरी एजेंट को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया था.
राघव चड्ढा ने कहा है कि डिलीवरी पार्टनर की बात सुनकर उन्हें खुशी हुई. एजेंट ने इस पहल की सराहना करते हुए सांसद के साथ बातचीत को आश्वस्त करने वाला और सम्मानजनक बताया. चड्ढा ने भी नीति स्तर पर इन मुद्दों को उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि श्रमिकों के कल्याण की कीमत पर भारत की गिग अर्थव्यवस्था फल-फूल नहीं सकती.
‘बातचीत ने सश्कत संदेश दिया है…’
सांसद ने कहा है कि इस बातचीत ने एक लेकिन सशक्त संदेश दिया है. सार्थक नीतिगत परिवर्तन की शुरुआत सबसे अधिक प्रभावित लोगों की बात सुनने से होती है. फिलहाल गिग वर्कर के साथ सांसद का लंच करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.









