‘BJP शासित राज्य एक अलग भारत’, MK स्टालिन बोले- धर्म और नफरत की राजनीति में उलझाकर असली मुद्दों से भटकाया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला है. कल्लाकुरिची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य एक अलग भारत जैसे हैं, जहां गरीबी, धार्मिक हिंसा, हत्याएं और बेरोजगारी व्याप्त है. बीजेपी शासित राज्यों की हालत बहुत ज्यादा खराब है.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, वो तमिलनाडु के लोगों के बीच धार्मिक कट्टरता नहीं फैला सकती. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग हमेशा एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ रहते आए हैं. यहां के लोगा बीजेपी के झांसे में कभी नहीं आएंगे. उन्हें अपने राज्य में शांति और भाईचारा पसंद है. अगर बीजेपी इसे बिगाड़ने की कोशिश करेगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.









