हिंदी नहीं बोलती थी बेटी, मां ने गला दबाकर मार डाला दिल दहला देगा नवी मुंबई का ये मर्डर केस

एक बच्चा अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित अपनी मां के आंचल में समझता है, लेकिन महाराष्ट्र केनवी मुंबई में एक हैवान मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. उसने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को गला दबाकर मार डाला. वह भी सिर्फ इस बात पर कि बच्ची हिंदी में बात करती थी. उसकी मां उसे मराठी बोलने के लिए कहती थी. हत्या वाले दिन भी जब बेटी ने हिंदी में बात की तो मां को गुस्सा आ गया और मां ने उसे मार डाला.
ये मामला नवी मुंबई में पनवेल के कलंबोली से सामने आया है. आरोपी मां की पहचान सुप्रिया प्रमोद म्हामुणकर के रूप में हुई है, जो बेटी के जन्म के बाद से ही उसे पसंद नहीं करती थी. इसकी वजह ये थी कि वह बेटी नहीं बल्कि, बेटा चाहती थी, लेकिन जब उसके बेटी हो गई तो वह तनाव में रहने लगी और बच्ची से प्यार भी नहीं करती थी. अब उसने बेटी की हत्या ही कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.









