फतेहपुर : घर के सामने खड़ा था युवक, अचानक दौड़ा करंट और बुझ गई जिंदगी

फतेहपुर : थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के खजुरियापुर गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया.गांव में लगे बिजली के पोल की सपोर्ट (झोंक) में अचानक करंट उतरने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतक की पहचान खजुरियापुर निवासी पंकज विश्वकर्मा (पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा) के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार सुबह वह अपने घर के सामने खड़े थे, तभी अचानक बिजली के खंभे की सपोर्ट में करंट दौड़ गया.करंट की चपेट में आते ही पंकज जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि पंकज विश्वकर्मा गांव के पास धूमन कुमार के समीप पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.घटना के बाद मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली व्यवस्था और खुले करंट के खतरे को उजागर कर दिया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com