बलिया में हैरान करने वाला मामला: महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर ससुराल-मायके में घमासान

यूपी : बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है एक महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया है. मामला बलिया शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत सतनी सराय चौकी क्षेत्र का है. दोनों पक्ष में विवाद के बीच शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है.
मृतक महिला के भाई अभिषेक गुप्ता की माने तो 2024 में हमारी बहन की शादी बलिया कोतवाली थाना अंतर्गत सतनी सराय में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके कारण मेरी बहन मानसिक रूप से बीमार हो गई और पिछले 5 माह से मायके में ही थी.

बताया ससुराल वाले इलाज नहीं करवा रहे थे जिसके कारण हमारे द्वारा बहन का इलाज करवाया जा रहा था. लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पूर्ण इलाज संभव नहीं हो पाया और ससुराल पक्ष से कोई मदद नहीं मिली. 27 दिसंबर 2025 को वाराणसी में बहन की मौत हो गई. जब शव लेकर ससुराल आए तो ससुराल वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया.
मृतिका के भाई ने बताया कि आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण मुहल्ले के लोगों से चंदा लेकर बहन का इलाज करा रहा था. जब ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार करने से इनकार किया तो स्थानीय सतनी सराय चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है.
इस दौरान घण्टो शव ससुराल पक्ष के दरवाजे पर रखा रहा, मृतिका की माँ ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वही अपनी मृतक बेटी के ससुराल पर कार्यवाही की मांग किया है. जिसके बाबत कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में पोस्टमार्टम की मांग किया गया. वही पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
इस मामले में ससुराल पक्ष से कोई सामने नही आया है, वही मायके पक्ष की मांग है कि मृतिका के पति समेत दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने वाले सभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर न्याय मिलना चाहिए. बहरहाल महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बना हुआ है. कौन अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेगा ये अभी साफ नही हुआ है. खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है. पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com