नए iPhone पर हजारों रुपए का छप्परफाड़ डिस्काउंट, लपक लें मौका

Valentines Day आने वाला है लेकिन इस मौके को खास बनाने के लिए Apple ने ग्राहकों के लिए सेल को शुरू कर दिया है. ऐपल की ऑफिशियल साइट पर चल रही इस सेल में बढ़िया ऑफर्स दिए जा रहे हैं जो हजारों रुपए बचाने में आपकी मदद करेंगे. iPhone 17 Series, MacBook Pro, iPad, MacBook Air, Apple Watch और AirPods पर छूट का फायदा मिल रहा है, इसमें कैशबैक ऑफर्स शामिल है. यहां एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि कंपनी प्रोडक्ट्स पर सीधे छूट तो नहीं दे रही लेकिन बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 10,000 रुपए तक का कैशबैक बेनिफिट मिल रहा है.

iPhone 17 Series पर कितना कैशबैक?
ऐपल की ऑफिशियल साइट के जरिए अगर आप नया iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air, iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल्स को खरीदते हैं तो आप ICICI, एक्सिस बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड्स के जरिए 5000 रुपए तक का कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. आईफोन एयर, प्रो और प्रो मैक्स पर 5000 रुपए, आईफोन 17 पर 1000 रुपए, आईफोन 16, 16 प्लस और 16ई की खरीद पर 4000 रुपए का कैशबैक मिलेगा. कार्ड डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर का भी बेनिफिट उठाया जा सकता है.

MacBook Discount Offers

ऐपल की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, MacBook Air का 13 इंच और 15 इंच वाले मॉडल पर 10 हजार रुपए का कैशबैक, प्रो मॉडल के 14 इंच और 16 इंच मॉडल पर 10 हजार का कैशबैक, iMac पर 5000 रुपए, Mac Studio पर 10000 रुपए का कैशबैक, Mac Mini पर भी 4000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है.

close