बहराइच में बीजेपी विधायक की फेसबुक ID का बनाया फर्जी अकाउंट, विधायक पुत्र ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है. उनके पुत्र, युवा भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने हरदी थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है. विधायक को पहले भी धमकियाँ मिल चुकी हैं और उनके खिलाफ साजिशें होती रही हैं. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

आपको बता दें किसी जालसाज ने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फर्जी फेस बुक एकाउंट बनाया है. इसकी भनक लगते ही किसी साजिश की आशंका के मद्देनजर उनके पुत्र युवा भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने हरदी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कुछ समय पहले उन्हे विदेश से भी धमकी भरी काल की गई थी.

हरदी थाने के सिसैया चूरामणि गांव निवासी युवा भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह को अपने पिता महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फर्जी फेस बुक एकाउंट बनाए जाने की भनक लगी. तो उन्हे अपने पिता के विरूद्ध छवि धूमिल करने की आशंका की संभावना लगी.

महसी विधायक के पिता सगद राज सिंह व मां नीलम सिंह प्रतिनिधित्व कर चुके हैं-

तीन बार से महसी विधान सभा से विधायक सुरेश्वर सिंह को कुछ वर्ष पूर्व उन्हे विदेश से भी धमकी मिली थी. महसी विधानसभा से महसी विधायक के पिता सगद राज सिंह व मां नीलम सिंह प्रतिनिधित्व कर चुके है. 2014 लोकसभा चुनाव से महसी विधानसभा का हर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जिले में अव्वल स्थान रहा है.

पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत किया केस दर्ज 

बहरहाल अखंड प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. भारतीय जनता पार्टी से विधायक सुरेश्वर सिंह को अपनी दमदार छवि के लिए जाना जाता है वह पूरे जिले में जनता के बीच काफी लोकप्रिय है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com