सीधी: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

सीधी: पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कमर्जी के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस ने चोरी के प्रकरण का सूचना प्राप्ति के मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की.

पुलिस के अनुसार, फरियादी कल्पना सिंह निवासी ग्राम कारीमाटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि5 जनवरी 2026 को वह अपने पुत्र के साथ मायके चली गई थीं. 4 फरवरी 2026 को वापस आने पर घर के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले. घर सूना होने का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित विवेचना की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी लवकेश सिंह ने अपराध स्वीकार किया. पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं 3 मोबाइल फोन सहित कुल कीमती लगभग 4 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है. अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है.

उक्त कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी सउनि मनोज वर्मा, सउनि केसरी प्रसाद पाण्डेय, प्रआर अमर सिंह परिहार, आरक्षक शुभम सिंह एवं महिला आरक्षक सुनीता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com