माउथ कंडोम क्या है? क्या ये HPV और ओरल कैंसर से बचाता है?

माउथ कंडोम, जिन्हें डेंटल डैम भी कहा जाता है, एक पतली और लचीली शीट होती है जो आमतौर पर लेटेक्स से बनी होती है. इसे ओरल कॉन्टैक्ट के दौरान इस्तेमाल किया जाता है ताकि मुंह और त्वचा के बीच सीधा संपर्क न हो. इसका मुख्य उद्देश्य संक्रमण फैलने के खतरे को कम करना होता है. जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह एक प्रोटेक्टिव बैरियर की तरह काम करता है और शरीर के तरल पदार्थ या संक्रमित त्वचा के सीधे संपर्क से बचाता है.

खासतौर पर माउथ कंडोमउन लोगों के लिए उपयोगी है जो सुरक्षित तरीके अपनाना चाहते हैं और यौन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहते हैं. हालांकि, इसके बारे में जागरूकता अभी भी काफी कम है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल ज्यादा आम नहीं है. सही जानकारी और इस्तेमाल से यह कई संक्रमणों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

क्या माउथ कंडोम एचपीवी वायरस से बचाव करता है?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस एक ऐसा वायरस है जो स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट से फैल सकता है और ओरल संपर्क के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर सकता है. माउथ कंडोम इस जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह सीधे संपर्क को रोकता है और एक सुरक्षा परत बनाता है.

क्या ये कंडोम ओरल कैंसर से बचाव करता है?

ओर कैंसर के कई कारण होते हैं, जिनमें एचपीवी संक्रमण भी एक अहम कारण माना जाता है क्योंकि माउथ कंडोम एचपीवी के फैलाव के खतरे को कम करने में मदद करता है, इसलिए इस तरह यह ओरल कैंसर के जोखिम को भी कुछ हद तक घटा सकता है. लेकिन यह सीधे तौर पर कैंसर से बचाव की गारंटी नहीं देता.

ओरल कैंसर का खतरा धूम्रपान, तंबाकू और खराब लाइफस्टाइल से भी जुड़ा होता है. इसलिए केवल माउथ कंडोम पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. संतुलित लाइफस्टाइल और नियमित जांच भी जरूरी होती है.

सावधानियां भी जानें

माउथ कंडोम का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हमेशा नया और सही तरीके से पैक किया हुआ प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें. इस्तेमाल से पहले इसमें कोई कट या छेद न हो, यह जरूर जांच लें. एक बार इस्तेमाल के बाद इसे दोबारा उपयोग न करें.

इसे सही तरह से पकड़कर रखें ताकि यह अपनी जगह से हिले नहीं. साथ ही, ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे यह कमजोर हो सकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही इसका पूरा फायदा मिलता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com