अमरकंटक में नक्सल मुख्यालय बनाने की साजिश नाकाम, बालाघाट पुलिस का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुलासा किया कि नक्सली संगठन अमरकंटक क्षेत्र में अपना नया मुख्यालय (हेडक्वार्टर) स्थापित करने की योजना बना रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नक्सली ‘रेड कॉरिडोर’ को विस्तार देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे थे। इसी योजना के तहत अमरकंटक जैसे घने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र को चुना गया था।
पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन के चलते इस साजिश का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद ठोस इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि ‘रेड कॉरिडोर’ वह इलाका माना जाता है जहां नक्सलियों का प्रभाव रहा है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण इसका दायरा काफी घटा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की विस्तार योजना को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com