गुवाहाटी दौरे पर CM साय, डिप्टी CM के साथ शपथ समारोह में करेंगे शिरकत

रायपुर। विष्णुदेव साय आज शाम असम दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी गुवाहाटी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे।

असम में रात्रि विश्राम, कल होगा अहम कार्यक्रम

मुख्यमंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी पहुंचने के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेगा। इसके बाद 12 मई को मुख्यमंत्री असम में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

हिमंता सरकार के शपथ समारोह में होंगे शामिल

12 मई को आयोजित इस समारोह में हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

समारोह के बाद दोपहर में रायपुर वापसी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम 12 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com