रायपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली दहशत

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित चूनाभट्टी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की हुई पहचान

मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सेंट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किसी हादसे में हुई है या फिर यह हत्या का मामला है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com