किसानों के हक से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, सक्ती में 7 खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई

सक्ती। जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में खाद विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जांच में सामने आई अनियमितताएं

कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों के यहां खाद विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। किसानों को निर्धारित नियमों के तहत खाद उपलब्ध नहीं कराए जाने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

7 दिन में मांगा जवाब

कृषि विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ किया है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन दुकानदारों के लाइसेंस हुए सस्पेंड

  • कोमल प्रसाद जायसवाल – साराडीह
  • योगेश कुमार अग्रवाल – फगुरम
  • सक्ती आधुनिक एफपीओ – भातमाहुल
  • किसान खाद भंडार – सक्ती
  • विकास कुमार अग्रवाल – बाराद्वार
  • आदित्य ट्रेडर्स – कुधरी
  • धन लक्ष्मी कृषि केंद्र – लवसरा

    किसानों के हित में आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

कृषि विभाग ने स्पष्ट कहा है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को समय पर और सही कीमत पर खाद उपलब्ध हो सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com