छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, प्रशासनिक फेरबदल पर हो सकती है बड़ी चर्चा

छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

सुशासन तिहार के फीडबैक पर होगा मंथन

प्रदेशभर में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कैबिनेट की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कई विभागों के प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक हाल के दिनों में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा प्रशासनिक सुधार, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com