‘उठ जा मेरे लाल…’ मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही बेबस मां, हथिनी का दर्द देख रो पड़े लोग!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए. यहां के जंगलों में एक मां की बेबसी और प्यार का बेहद दर्दनाक दृश्य देखने को मिला. एक हथिनी अपने मरे हुए बच्चे के पास घंटों बैठी रही और अपनी सूंड से हिला-हिलाकर उसे जगाने की कोशिश करती रही, मानो उससे कह रही हो- उठ जा…आंखें खोल दे मेरे लाल. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना धरमजयगढ़ वन प्रभाग के छल पहाड़ियों की है. जहां देर रात 39 हाथियो का एक झुंड पुसाल्दा गांव के पास एक तालाब में नहाने आया था. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

जब गांव वाले वहां पहुंचे, तो नजारा देखकर उनकी आंखें भर आईं. हथिनी रातभर अपने मृत बच्चे के पास बैठी रही. उसे यह सोचकर सूंड से हिलाती रही कि शायद वह उठ जाए. वह मानने को तैयार ही नहीं थी कि उसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है.

चश्मदीदों का कहना है कि हथिनी की बेबसी और तड़प देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए. सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली बात यह थी कि झुंड के बाकी हाथी भी जोर-जोर से चिंघाड़ रहे थे, मानो सब मिलकर इस दुख को बांट रहे हों

वन विभाग की टीम भी रह गई बेबस

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हथिनी अपने बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी. काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से दूर किया जा सका.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com