रायपुर : योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे निवास

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीर नगर स्थित रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

CM साय बोले – पुराना और आत्मीय संबंध था

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रूपनारायण सिन्हा से उनका वर्षों पुराना संबंध रहा है। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे और बेहद सक्रिय कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यवहार बेहद आत्मीय था और उनके निधन से संगठन को बड़ी क्षति हुई है।

भाजपा ने स्थगित किया प्रशिक्षण महाअभियान

रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद भाजपा ने पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित कर दिया है। तिफरा के झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित होने वाला दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अब अगले आदेश तक टाल दिया गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com