पद्म विभूषण तीजनबाई एम्स में भर्ती: हालत गंभीर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोककलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजनबाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।

ट्रॉमा यूनिट से ICU में किया गया शिफ्ट

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तीजनबाई को पहले ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया। ट्रॉमा यूनिट में डॉ. नमन ने शुरुआती इलाज किया, जिसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में प्रो. डॉ. प्रीतम वासनिक की निगरानी में रखा गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही उपचार

तीजनबाई के इलाज के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में मेडिसिन विभाग से डॉ. प्रणिता, पल्मोनरी मेडिसिन से डॉ. रंगनाथन और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम उपचार में शामिल हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है क्रिटिकल केयर यूनिट

एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि अस्पताल का क्रिटिकल केयर यूनिट अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय दल तीजनबाई की स्थिति को नियंत्रित करने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com