जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस महकमे में अहम बदलाव किए हैं। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों समेत उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है।

पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट की तैयारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार चार निरीक्षकों के थाना प्रभार में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही पांच उपनिरीक्षकों और दो सहायक उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को बिर्रा थाना का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं बिर्रा थाना प्रभारी जय साहू को यातायात शाखा भेजा गया है। पुलिस विभाग के भीतर हुए इस बदलाव के बाद कई थानों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com