रायपुर में खराब विजिबिलिटी से फ्लाइट की लैंडिंग टली, नागपुर डायवर्ट; ढाई घंटे देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश और बैज

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे।

मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 11:30 बजे सभी नेता इसी फ्लाइट से सुरक्षित रायपुर पहुंचे। यह फ्लाइट दिल्ली से गुरुवार शाम 7:30 बजे रवाना हुई थी और रात 8:55 बजे इसे रायपुर में लैंड करना था।

खराब मौसम के कारण लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक रायपुर में तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया, जहां लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट में ये नेता थे सवार-

  • भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
  • दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  • अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
  • रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
  • गौरीशंकर श्रीवास, भाजपा प्रवक्ता

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com