परिवहन विभाग के आदेश जारी: रायपुर के RTO दुर्ग भेजे गए, महासमुंद को मिला नया जिला परिवहन अधिकारी

रायपुर, 15 जून 2026। परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने प्रशासनिक दृष्टि से दो परिवहन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्युंजय पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय रायपुर में पदस्थ हैं, उन्हें स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार प्रतीक शुक्ला, जो सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ करते हुए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद भेजा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com