Schools Closed News- भीषण गर्मी के मद्देनज़र आठवीं तक के स्कूल में छुट्टी

डीएम के आदेशानुसार यह प्रतिबंध 29 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। डीएम ने आदेश में कहा कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

Schools Closed News : राजधानी पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज जिले का तापमान 39.6 डिग्री पहुंच गया। इस बीच पटना जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए 8वीं क्लास तक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। डीएम ने सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार डीएम के आदेशानुसार यह प्रतिबंध 29 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। डीएम ने आदेश में कहा कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

इसको ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। इसके पहले डीएम ने स्कूलों की छुट्टी 28 जून तक की थी। 29 जून को स्कूल खुलने थे। मगर मौसम में बदलाव नहीं हुआ, बल्कि गर्मी और बढ़ गई। इस चलते पटना डीएम ने छुट्टी को दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया।

Schools Closed News- भीषण गर्मी के मद्देनज़र आठवीं तक के स्कूल में छुट्टी

मिली जानकारी अनुसार डीएम के आदेश की कॉपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, जिससे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com