UPSC Jobs- यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर निकाली 644 भर्तियां, 9 जून तक करें आवेदन
पहले यूपीएससी ने 394 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पोस्ट में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए - 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल थे

UPSC Jobs – दिल्ली। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। यूपीएससी की ओर से 644 विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती की घोषणा की गई है।
यूपीएससी की ओर से जानकारी दी गई है कि विभिन्न पदों के अंतर्गत 644 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती 2026 की घोषणा की है। वैज्ञानिक, प्रबंधक, वैज्ञानिक अधिकारी, व्याख्याता, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी, सहायक नियंत्रक, उप नियंत्रक, कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, मानवविज्ञानी, चिकित्सा अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Jobs/इससे पहले यूपीएससी ने 394 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पोस्ट में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए – 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल थे।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू की गई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से जारी पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए 10 प्लस 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
UPSC Jobs/वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10 प्लस 2 पाठ्यक्रम के अनुसार होना चाहिए।











