यशस्वी जायसवाल को आउट करना बाएं हाथ का खेल… श्रीलंका में खुली पोल, 0 पर आउट

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म चिंता का विषय बन गया है. कोलंबो के नॉन्डिसक्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले सिर्फ 2 गेंदों में आउट होकर पवेलियन लौट गए. वो एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने, जो पिछले कुछ समय से उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है.

यशस्वी जायसवाल की फिर खुली पोल

श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाने के बाद घोषित की. इसके बाद केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी को श्रीलंकाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया. पारी की दूसरी ही गेंद पर ऑफ-स्टंप से काफी बाहर जाती गेंद पर बिना किसी फुटवर्क के बल्ला चलाने के चक्कर में जायसवाल ने गली में सीधे फील्डर के हाथों में एक आसान सा कैच थमा दिया.

लेफ्ट-आर्म पेसर बार-बार कर रहे शिकार

यशस्वी जायसवाल के लिए रेड बॉल क्रिकेट में लेफ्ट-आर्म पेस एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने उनकी तकनीक बार-बार चकमा खा रही है. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल अब तक 9 बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का शिकार बन चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में खेली गई पिछली WTC टेस्ट सीरीज की आखिरी 4 पारियों में से 3 बार उन्हें मार्को यानसेन ने आउट किया था. जिसमें भारत को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी.

जानसेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के नांद्रे बर्गर भी टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 3-3 बार आउट कर चुके हैं. अब एक बार फिर वो लेफ्ट-आर्म पेसर के सामने अपना विकेट गंवाकर गए हैं. ऐसे में आने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकती है. श्रीलंका उनकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाना चाहेगी.

पिछली 6 पारियों में जायसवाल का निराशाजनक प्रदर्शन

रेड बॉल क्रिकेट में यशस्वी की हालिया पारियों के आंकड़े उनके संघर्ष की कहानी साफ बयां करते हैं. वो पिछले 5 टेस्ट पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगा सके हैं. वहीं, इस वॉर्म-कप मैच की पारी को जोड़ा जाए तो वो पिछली 6 पारियों में 2 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं.

यशस्वी की पिछली 6 रेड बॉल पारियां

  • 0 रन (4 गेंद) – बनाम साउथ अफ्रीका
  • 12 रन (27 गेंद) – बनाम साउथ अफ्रीका
  • 13 रन (20 गेंद) – बनाम साउथ अफ्रीका
  • 58 रन (97 गेंद) – बनाम साउथ अफ्रीका
  • 24 रन (32 गेंद) – बनाम अफगानिस्तान
  • 0 रन (2 गेंद) – बनाम श्रीलंका क्रिकेट XI (प्रैक्टिस मैच)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com