आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में चुनाव लड़ेगी, प्रभारियों की सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने 2026 में प्रस्तावित नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेशभर के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की योजना बनाई है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पार्टी इस बार पूरी रणनीति और मजबूत संगठन के साथ चुनाव में उतरेगी। हाल ही में राष्ट्रीय संगठन महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और सह प्रभारी मुकेश अहलावत के साथ बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर स्पष्ट दिशा तय की गई थी।

उत्तम जायसवाल ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से जनता नाराज है और AAP एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रही है।

AAP ने निकाय चुनाव से लेकर आचार संहिता लागू होने तक की पूरी रणनीति पांच चरणों में बांटी है। जल्द ही सभी प्रभारियों की बैठक कर योजना को जमीन पर लागू किया जाएगा।

नगर निगम के प्रभारी

  • बीरगांव: विकास पाण्डेय
  • भिलाई: डॉ. एस.के. अग्रवाल
  • भिलाई-चरोदा: देविंदर सिंह भाटिया
  • रिसाली: संजीत विश्वकर्मा

नगर पालिका परिषद के प्रभारी

  • सारंगढ़: अभिषेक मिश्रा
  • बैकुंठपुर: रमाशंकर मिश्रा
  • शिवपुरचरचा: जगलाल राठिया
  • जामुल: अजय रामटेके
  • खैरागढ़: मनोज गुप्ता

नगर पंचायत के प्रभारी

  • बम्हनीडीह: प्रियंका शुक्ला
  • प्रेमनगर: मनोज दुबे
  • शिवनंदनपुर: सीताराम मानिकपुरी
  • पलारी: घनश्याम चंद्राकर
  • मारो: पवन चंद्रवंशी
  • घुमका: भूपेश तिवारी
  • कोंटा: सुरेश कवासी
  • नरहरपुर: तेजेंद्र तोडेकर
  • भैरमगढ़: समीर खान
  • भोपालपटनम: सतीश मंडावी

AAP नेताओं ने कहा कि अब संगठन विस्तार, जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन के जरिए जनता के बीच भरोसा मजबूत किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com