अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ले सकती हैं डिप्टी सीएम पद की शपथ, NCP विधायक दल की कल बैठक

महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया है. सूत्रों के अनुसार अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार कल उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं. यदि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हैं, तो महाराष्ट्र को पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलेगी. शुक्रवार को एनसीपी के नेताओं ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी और सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी.

पवार बनेंगी उपमुख्यमंत्रीइस बीच शाम को सभी वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और प्रफुल्ल पटेल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनीस से मिलने के लिए वर्षा आवास पहुंचे. वर्षा के आवास पर हुई बैठक के बाद सुनेत्रा पवार का नाम अंततः उपमुख्यमंत्री पद के लिए तय हो गया है.

सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद के लिए तैयार हैं. सुनेत्रा पवार के नाम की घोषणा कल होने की संभावना है. इस बीच, नरेश अरोरा ने बारामती में सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार से बातचीत की. सुनेत्रा पवार का संदेश लेकर नरेश अरोरा बारामती से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं. सुनेत्रा पवार का संदेश एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाया जाएगा.

सुनेत्रा पवार से एनसीपी नेताओं ने की मुलाकात

इस बीच, सुनेत्रा पवार और पवार के पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा के बीच में मीटिंग हुई. बारामती में हुई मीटिंग में सुनेत्रा पवार, पार्थ, जय पवार और नरेश अरोड़ा मौजूद थे. बैठक के बाद यह तय हुआ कि नरेश अरोड़ा परिवार का क्या फैसला है? इसको नरेश अरोड़ा मुंबई के नेताओं को बतायेगे.

आज ही एनसीपी नेताओ का एक दल मुंबई से बारामती गया, जिन्होंने सुनेत्रा पवार से मुलकात की. सूत्रों का कहना है कि देर रात या सुबह सुनेत्रा पवार मुंबई आ सकती है.

बता दें कि बुधवार को अजित पवार की मौत के बाद से एनसीपी के समर्थक सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. समर्थकों का कहना है कि यदि सुनेत्रा परिवार उपख्यमंत्री बनती हैं, तो सुनेत्रा अजित पवार बरकरार रहेगा. इसके साथ ही एनसीपी के नेता अजित पवार के पास जो विभाग थे, उन्हें सुनेत्रा पवार को देने की मांग कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com