Amethi Voter List: अमेठी की ही मतदाता रहेंगी स्मृति ईरानी, मेदन मवई गांव से वोटर लिस्ट में नाम

अमेठी की सांसद रहीं और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)प्रक्रिया के तहत अमेठी की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष ने बताया, स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव-2024 में मेदन मवई गांव से वोटर लिस्ट में शामिल हुई थीं. उन्होंने वोट भी डाला था. अब एसआईआर में उनका नाम इसी गांव से वोटर लिस्ट में शामिल है. यहां उन्होंने अपना आवास भी बनाया है.
बीजेपी अमेठी जिला अध्यक्ष ने कहा, अब एसआईआर प्रक्रिया के तहत स्मृति ईरानी का नाम फिर से मेदन मवई गांव की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है. यहां उनका अपना घर है. क्षेत्र में उनके सियासी सफर के बारे में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने 2014 में अमेठी में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. तब से लगातार इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं.
हार के बावजूद उन्होंने क्षेत्र को छोड़ा नहीं









