बॉक्स ऑफ़िस वॉर के बीच 2 हफ्तों में हिट साउथ फ़िल्म, 60 % कमाई विदेश से

जयसूर्या की फिल्म आडू 3 सिनेमाघरों में धमाल मचाने में सफल रही है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म का कलेक्शन अभी भी जारी है. हालांकि अब ये फिल्म प्रतिदिन एक करोड़ से भी कम का कलेक्शन कर रही है. ऐसे में ज्यादा दिनों तक ये फिल्म थिएटर्स में नहीं लगेगी. लेकिन फिल्म ने 2 हफ्तों में ही अपना काम कर लिया है. धुरंधर 2 जैसी हाई वोल्टेज फिल्म की रिलीज के बाद भी आडू 3 ने बढ़िया कलेक्शन किया है और इसकी कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट के, बिना किसी प्रमोशन के, और धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज के बीच भी जयसूर्या की फिल्म आडू 3 ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया. ओपनिंग डे पर तो इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था और 6 करोड़ कमाए थे. लेकिन अब रिलीज के 15 दिन बाद इस फिल्म की कमाई में ज्यादा कुछ रह नहीं गया है. आइए जानते हैं कि आडू 3 फिल्म को लेकर क्या-क्या अपडेट है.

दुनियाभर में आडू 3 ने कितने कमाए?
15वें दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो इस फिल्म की कमाई इतने दिनों में पहली बार एक करोड़ रुपये से भी नीचे रही है. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 47.08 करोड़ रुपये का रह गया है. वहीं फिल्म का भारत में 15 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 54.43 करोड़ रुपये का है. फिल्म ने हालांकि अपने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में चौंका दिया है. फिल्म ने विदेशों में 60.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो इस फिल्म के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में दुनियाभर में 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

धुरंधर 2 फिल्म का हाल कैसा?
वहीं इसके मुकाबले धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन 15 दिनों में 1500 करोड़ तक पहुंच गया है और ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म से आगे अब सिर्फ पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल जैसी फिल्में हैं. लेकिन इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना अब धुरंधर 2 के लिए भी इतना आसान नहीं होगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com