साजा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान ओंकार सुनवानी के रूप में हुई है, जिसे 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

जमीन संबंधी काम के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ओंकार सुनवानी ने रिश्वत की मांग की थी।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। इसमें पहली किस्त के तौर पर 15 हजार रुपए देने की बात हुई थी।

किसान की शिकायत पर ACB ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com