बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश, देखे आदेश कॉपी

छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद के अवसर पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे बदलकर 28 मई कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

कर्मचारी संगठनों की मांग पर लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार से छुट्टी की तारीख बदलने की मांग की थी। संगठनों का कहना था कि पर्व की तिथि के अनुसार अवकाश में संशोधन किया जाए, ताकि लोगों को त्योहार मनाने में सुविधा हो सके। सरकार ने मांग पर विचार करते हुए 27 मई की छुट्टी को निरस्त कर 28 मई को अवकाश घोषित किया है।

28 मई को रहेगा सार्वजनिक और सामान्य अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब 28 मई को राज्य में सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ सामान्य अवकाश भी लागू रहेगा। इस फैसले के बाद सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य शासकीय संस्थानों में 28 मई को अवकाश रहेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com