बरेली बवाल केस में बड़ा एक्शन! मौलाना तौकीर रजा समेत 46 पर चार्जशीट दाखिल

बरेली : 26 सितंबर को हुए बवाल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी है.इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 46 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई है.बवाल को लेकर दर्ज अब तक 8 अलग-अलग मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.

पुलिस के अनुसार, बरेली के कोतवाली थाने में दर्ज मुख्य मुकदमे में यह चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोपियों पर पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला करने, पथराव, फायरिंग, सरकारी व निजी वाहनों में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

जांच में सामने आया है कि बवाल के दौरान कानून-व्यवस्था को गंभीर रूप से चुनौती दी गई और हालात काबू से बाहर करने की कोशिश की गई. पुलिस ने वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई पूरी की है.

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

बवाल मामले में लगातार हो रही चार्जशीट दाखिल होने की कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में सख्त रुख अपनाए हुए है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com