बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

बरेली: बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक से अपने गांव लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार लभेड़ा पुरोहित गांव निवासी 48 वर्षीय नरेश पुत्र हरचरण लाल अपनी 45 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी के साथ मनकरा गांव से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे परोरा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं नन्ही देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस संबंध में इंस्पेक्टर मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com