भाजपा नेत्री ने कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2.5 करोड़ की ठगी का भी दावा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपए की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में हुई थी कारोबारी से मुलाकात
जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री का दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई। आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान कारोबारी ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और व्यापार में साझेदारी के नाम पर लाखों रुपए का निवेश कराया।
दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
महिला नेत्री ने आरोप लगाया कि भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने दिल्ली में उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लगातार उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की मांग करता रहा।पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। महिला ने आरटीजीएस सहित अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर की थी। आरोपी नकद निवेश और बड़े मुनाफे का भरोसा देता रहा।
पैसे मांगने पर शुरू की धमकी
भाजपा नेत्री का कहना है कि जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी उल्टा उन्हें धमकाने और ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर रही











