सिरोही: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत; एक गंभीर घायल

सिरोही: आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 हनुमान टेकरी कट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही से आबूरोड से सरूपगंज की ओर जा रही एक कार अचानक सड़क से अनियंत्रित होकर 10 फीट उछलकर करीब 200 मीटर दूर खेत में जाकर पलट गई.
सड़क हादसे के बाद कार में सवार चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को आकराभट्टा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां चालक की हालत चिंताजनक होने पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो वही उसके साथी का इलाज जारी है.

सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल का जायजा लेकर मृत्क के परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और शव की पहचान स्वरूपगंज के धनारी निवासी ऋषि रावल के रूप में पहचान की. उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
इस मामले में भावरी निवासी घायल यश अग्रवाल ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी और बताया कि उदयपुर की ओर से आ रहा कार चालक शंकर लाल तेज गति और रोग साइड में लापरवाही पूर्वक वाहन चल रहा था, जिसकी वजह से हमारी कार अचानक अनियंत्रण हो गई और खेत में पलटी हो गई. जिससे मेरे साथी ऋषि रावल की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग रखी.











