CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जारी है बारिश का दौर, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंड़क का एहसास हो रहा है। रविवार की रात भी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज और अगले चार दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। विशेषकर, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले चार दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं।

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि तेज बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com