मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है, मोदी की गारंटी हो रही पूरी

मध्यप्रदेश से वर्ष 2000 में अलग होकर बना छत्तीसगढ़ प्रदेश निरंतर विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में साय सरकार बनने के साथ विकास की गति और तीव्र हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व ने दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश की वार्षिक बजट 1,65,000 करोड़ रु. हो गई है, जो राज्य निर्माण की तुलना में ऐतिहासिक 25 गुना वृद्धि हैं। साय सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, आदिवासियों एवं गरीब वर्ग के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

किसान – भूमिहीन हो रहे आर्थिक रुप से मजबूत

किसानों का 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल की धान खरीदी के साथ ही अन्य फसलों की खेती के लिए 10,000 रु. प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदने वाला प्रथम राज्य है, साय सरकार में किसानों की आय दुगुनी हो रही हैं। कृषि अधोसंरचना का विस्तार एवं सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय परिवर्तन हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 5.62 लाख भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है जो गरीबों के आर्थिक संबल का आधार बन रही है।

गरीबों के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों के पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन होने के पश्चात अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने 18.12 लाख जरुरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लेने के बाद ही अपने निवास में प्रवेश किया। आज राज्य में प्रतिदिन 2000 से अधिक आवास निर्माण के मामले में देश में अग्रणी है। शहरी एवं ग्रामीण आवास निर्माण के लिए बजट 2025–26 में 8500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

अब अंतिम छोर भी हो रहा खुशियों से रौशन

प्रदेश में बिजली घरों की कुल क्षमता 1400 मेगावाट था जो वर्तमान में बढ़कर 30,000 मेगावाट हो गया है। पीएम जनमन, धरती आबा, नियद नेल्लानार योजना से 80,000 घर रौशन हो गया है। 200 यूनिट तक फ्री बिजली बिल में 50% तक की छूट एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना से सरकार फ्री बिजली की सुविधा की ओर आगे बढ़ रहा है।

पाव में नहीं गढ़ेंगे अब काटे, मिला चरण पादुका

साय सरकार में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई चरण पादुका योजना को फिर से शुरू की गई और 12.40 लाख तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार के महिलाओं को चरण पादुका वितरित की जा रही है। तेंदुपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए किया गया, जिससे 12.40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं।

बस्तर में गोली की जगह गूंज रही स्कूल की घंटी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल रणनीति से माओवादी आतंक पर करारा प्रहार हो रहा है, बस्तर में आज गोली की जगह स्कूल की घंटी बज रही है। पिछले 23 महीनों में 487 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज, 2336 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण और 1853 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। देश की सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास नीति लागू है जिसके तहत 10,000 स्टाइपेंड, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार, भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान के साथ–साथ 3,202 पदों का सृजन कर बस्तर फाइटर्स में भर्ती किया गया। 59 सुरक्षा कैंपों के स्थापना के साथ 403 से अधिक गांवों में बुनियादी सुविधा का विस्तार हो रहा है।

मातृशक्तियों का हो रहा सम्मान, युवाओं को मिल रहा रोजगार

साय सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित योजनाओं से मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है। महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाले 1000 रुपए मातृशक्तियों को आर्थिक रुप से मजबूत बना रही है। स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, ड्रोन दीदी जैसे अनेक योजनाओं से रोजगार के नए अवसर और वित्तीय सहायता से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। युवाओं के लिए कौशल विकास, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण से रोजगार के नए द्वार खुले हैं। नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में नवीन व आधुनिक उद्योगो का विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार की संभावना बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरिया–सूरजपुर से लेकर सुकमा–बीजापुर तक विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा हैं। नक्सलवाद आज अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार सुविधाओं का विस्तार कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समावेशी विकास को गति दे रही है। मोदी की गारंटी के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में विश्वास का वातावरण बना है और आमजन का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के दो वर्षों का कार्यकाल छत्तीसगढ़ के सामाजिक–आर्थिक उत्थान का नया इतिहास लिख रहा है। विकास और सुशासन की आज हर ओर सराहना हो रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com