कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप: CM रेखा गुप्ता का ऐलान, बोलीं- दिल्ली बनेगी ग्लोबल स्पोर्ट्स हब

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय राजधानी ने 25 कॉमनवेल्थ देशों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने एक बार फिर विश्वस्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल उत्कृष्टता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उत्सव रही है। उन्होंने विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देशों के बीच मित्रता और आपसी समझ को मजबूत करने का काम करते हैं।
रेखा गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का प्रतीक हैं। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिताओं और पदकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, धैर्य और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का विकास होता है, जो विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिताओं और पदकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, धैर्य और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का विकास होता है, जो विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। दिल्ली सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि जब युवा खेलों में आगे बढ़ेंगे, तभी देश को भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी और जिम्मेदार नागरिक मिलेंगे, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भारतीय टीम को दी विशेष बधाई
मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि पुरुष एवं महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन से जुड़े सभी विभागों का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों, सुरक्षा एजेंसियों और आयोजन से जुड़े सभी विभागों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, सहयोग और उत्कृष्ट समन्वय के कारण यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। उन्होंने सभी सहभागी देशों का धन्यवाद करते हुए उन्हें भविष्य में पुनः दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया।
खेल मंत्री आशीष सूद ने की मुख्यमंत्री की सराहना
इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट खेल दृष्टि के कारण ही दिल्ली को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल राजधानी की संगठनात्मक क्षमता का परिचायक है, बल्कि हजारों युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाला एक ऐतिहासिक अवसर भी है।
आशीष सूद ने भारतीय टीम को पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मलेशिया, सिंगापुर, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित सभी सहभागी देशों के खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।
समापन समारोह में दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के पदाधिकारी, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, विभिन्न देशों के खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल और खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान कलारीपयट्टू प्रदर्शन, फ्लाइंग ड्रमर्स की प्रस्तुति, विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडल सेरेमनी और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।











