विश्रामपुर में कांग्रेस का आंदोलन खत्म, दीपक बैज और टीएस बाबा ने तोड़ा अनशन

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस नेताओं का भूख हड़ताल और आमरण अनशन आखिरकार समाप्त हो गया। पीसीसी चीफ Deepak Baij और पूर्व डिप्टी सीएम T. S. Singh Deo ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर आंदोलन खत्म किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

पुलिस के आश्वासन के बाद बनी सहमति

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही थी। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र जैन की पत्नी की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

डीएसपी रैंक अधिकारी करेंगे मामले की जांच

मामले को लेकर पुलिस ने विवेचना अधिकारी को भी हटा दिया है। अब नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। हालांकि कांग्रेस नेता विश्रामपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस वापस लेने की मांग पर अड़े हुए थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

भूपेश बघेल ने मंच से दी थी चेतावनी

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel भी विश्रामपुर पहुंचे थे। उन्होंने मंच से पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर गलत तरीके से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंच पर दीपक बैज, टीएस सिंहदेव समेत कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com