मीसाबंदियों के परिजनों को पेंशन देने पर कांग्रेस का सवाल: पीसीसी बोली- सरकारी खजाने का गलत इस्तेमाल

मीसाबंदियों के परिजनों को पेंशन देने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पेंशन नहीं दी जाती, तब मीसाबंदियों के परिवारों को यह सुविधा देना उचित नहीं कहा जा सकता।

सरकार पर पक्षपात का आरोप

सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को संघ समर्थित लोगों का केंद्र बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले मीसाबंदियों पर सरकारी धन खर्च किया गया और अब उनके परिजनों को पेंशन देकर सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या जनता के टैक्स का पैसा केवल भाजपा समर्थित लोगों पर खर्च करने के लिए है।

वित्तीय संकट का किया जिक्र

पीसीसी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में पंचायतों को बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। नगरीय निकाय फंड की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

कर्ज और वेतन को लेकर भी घेरा

कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य सरकार लगातार कर्ज ले रही है और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की स्थिति में भी नहीं है। पार्टी का कहना है कि सरकार वित्तीय संकट का हवाला देती है, लेकिन अपने समर्थकों पर सरकारी संसाधनों का उपयोग करने से पीछे नहीं हट रही।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com