आरक्षक ने किया सुसाइड, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान आरक्षक अन्तोश खलखो के रूप में हुई है. वह सोमवार रात एमसीबी जिले में पुलिस ड्यूटी से वापस घर लौटा था. सुबह उसकी लाश घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुई मिली है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिश्रामपुर थाना इलाके का है. वर्तमान में आरक्षक अन्तोश खलखो सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्था था. एमसीबी जिले में पुलिस ड्यूटी के बाद वह घर लौटा था. किन परिस्थितियों में आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया, इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से सुरक्षित नीचे उतारा। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com