दिल्ली की हवा ने ली राहत की सांस! सरकार का दावा- 8 साल में सबसे बेहतर AQI

साल 2025 दिल्ली की हवा में सुधार की मजबूत मिसाल बना. ये दावा दिल्ली सरकार का है. इस साल प्रदूषण के प्रमुख मानकों PM2.5 और PM10 में गिरावट दर्ज की गई. पूरे साल में 79 दिन ऐसे रहे जब AQI 100 से नीचे रहा. जबकि AQI 200 से नीचे वाले दिन 200 तक पहुंच गए, जो 2018 के बाद सबसे बेहतर स्थिति है. जनवरी से नवंबर तक औसत AQI 187 रहा, जो पिछले 8 साल में सबसे अच्छा है. गंभीर प्रदूषण (AQI 400 से ऊपर) वाले दिन सिर्फ 8 रहे, जो अब तक का कम आंकड़ों वाला साल रहा है.
दिल्ली सरकार के मुताबिक, रेखा गुप्ता ने 2025 में कार्यभार संभालते ही वायु प्रदूषण को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा. जनता के भरोसे के साथ सरकार ने विज्ञान पर आधारित और ज़मीन पर दिखने वाली रणनीति अपनाई. इसमें धूल नियंत्रण, वाहन प्रदूषण, उद्योगों पर सख्ती और कचरा प्रबंधन पर एक साथ काम किया गया.











