धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ सफल, 151 गुम मोबाइल लौटाए गए

धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे

स्थानीय पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और महापौर की मौजूदगी में मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और तत्परता की सराहना की।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और साइबर पोर्टल का उपयोग करें, ताकि समय रहते मोबाइल ट्रेस किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के बेहतर उपयोग और लगातार प्रयासों से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो पा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com