धौलपुर: सर्राफा व्यापारी लूट मामला, पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला को किया गिरफ्तार

धौलपुर: जिले के बाड़ी शहर में अप्रैल माह में सर्राफा व्यापारी से रेलवे फाटक के पास लूट की वारदात में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. घटना में आरोपियों ने व्यापारी के पैर में गोली मार कर दुकान के करीब आधा किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और 5 लाख की नकदी लूट ले गए थे.

पुलिस ने महिला के कब्जे से 60 ग्राम सोना बरामद किया है. घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सर्राफा व्यापारी से हुई इस लूट की घटना का मास्टर माइंड महिला हंसा उर्फ हंसराम गुर्जर था, जिसने लूट का सोना अपनी मां को दे दिया था. आरोपित हंसा ने पूछताछ में खुलासा किया था, तब से पुलिस आरोपित हंसा की मां लच्छो देवी की तलाश कर रही थी.

कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाये जा रहे बांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में आरोपित महिला लच्छो देवी पत्नी मुंशीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है. बाड़ी शहर में 28 अप्रैल को रेलवे फाटक के पास सर्राफा व्यापारी अनिल बंसल पुत्र राधेश्याम के साथ तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें व्यापारी के पैर में गोली मारी थी.

उक्त घटना के सभी आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए. पूछताछ में मास्टरमाइंड हंसराम गुर्जर निकला. उसने कुछ सोना अपनी मां को दे दिया था. पुलिस आरोपित महिला की काफी समय से तलाश कर रही थी लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था. बुधवार को सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम बनाकर गांव निधारा भेजी. पुलिस ने आरोपित महिला लच्छो देवी को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से पुलिस ने 60 ग्राम सोना बरामद किया है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com