ई-ऑफिस पर जोर, समय पर ड्यूटी नही पहुंचने वाले 65 कर्मचारियों को थमाया नोटिस – Vayam Bharat


धमतरी: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई.

बैठक में विभागवार प्रगतियों की समीक्षा कर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं को समय पर पूरा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है.

बैठक में कलेक्टर ने विभागवार ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा की और कहा कि सभी पत्राचार, नस्तियां एवं रूटीन फाइलें केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं.  ई-ऑफिस का पालन न करने वाले विभागों पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे सभी के लिए अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित कार्यप्रणाली शासन की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाती है, इसलिए सभी विभाग इसे पूर्ण रूप से अपनाएं.

कलेक्टर  मिश्रा ने कार्यालयों में समय पर उपस्थिति को लेकर भी सख्त निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट परिसर में बायोमेट्रिक उपस्थिति एक दिसंबर से अनिवार्य कर दी गई है. आज निरीक्षण के दौरान 65 कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में लगातार देरी पर वेतन कटौती भी की जाएगी और कम्पोजिट भवन, जिला पंचायत तथा अन्य सभी विभागों में भी बायोमेट्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुँचाना सुनिश्चित करें.




Source link

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com