सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत 2000 रुपये गिरी, जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट?

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में सोमवार (17 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब गोल्ड रेट नीचे आए हैं। निवेशक इस हफ्ते आने वाले अहम अमेरिकी आर्थिक डेटा का इंतजार कर रहे, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दिख रहा।

गुडरिटर्न्स के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 110 गिरकर 1,24,970 पर पहुंच गया। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता होकर 1,14,550 हो गया। इसके अलावा 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 80 रुपये घटकर 93,730 हो गई।

गिरावट केवल सोने तक सीमित नहीं रही, चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी का भाव 2 हजार गिरकर 1,67,000 हो गया। बड़े शहरों में चांदी के रेट भी इसी के अनुसार नीचे आए।

शहर

Price of 24k gold

Price of 22k gold

दिल्ली

Rs 1,25,120/10g

Rs 1,14,700/10g

मुंबई

Rs 1,24,970/10g

Rs 1,14,550/10g

चेन्नई

Rs 1,25,890/10g

Rs 1,15,400/10g

कोलकाता

Rs 1,24,970/10g

Rs 1,14,550/10g

बेंगलुरु

Rs 1,24,970/10g

Rs 1,14,550/10g

जयपुर

Rs 1,25,120/10g

Rs 1,14,700/10g

लखनऊ

Rs 1,25,120/10g

Rs 1,14,700/10g

हैदराबाद

Rs 1,24,970/10g

Rs 1,14,550/10g

क्यों गिर रही हैं गोल्ड-सिल्वर की कीमतें?

स्वतंत्र मेटल ट्रेडर ताई वोंग के मुताबिक, ‘कीमती धातुएं इस समय व्यापक बिकवाली की चपेट में हैं। स्टॉक्स, बॉन्ड्स, डॉलर और क्रिप्टो सभी दबाव में हैं। अमेरिकी सरकार के दोबारा खुलने के बाद बाय द रूमर, सेल इट ऑल वाली स्थिति बन गई है।’

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा दिसंबर की FOMC बैठक में ब्याज दर में कटौती नहीं करने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे भी गोल्ड-सिल्वर बाजार में कमजोरी देखी जा रही क्योंकि उच्च ब्याज दरें सोने की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग को कम करती हैं।

(प्रियंका कुमारी)

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com