व्ही. श्रीनिवास राव के रिटायरमेंट से पहले सरकार का फैसला, अरूण पांडे संभालेंगे वन बल प्रमुख की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। अरूण पांडे अब वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवास राव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
31 मई को रिटायर होंगे व्ही. श्रीनिवास राव
बताया जा रहा है कि मौजूदा प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले ही राज्य सरकार ने नए वन प्रमुख के नाम पर फैसला लेते हुए अरूण पांडे को यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।
डीपीसी बैठक में लगी अंतिम मुहर
नए PCCF के चयन को लेकर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर चर्चा हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने अरूण पांडे के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
देखें आदेश












