GPM: गौरेला थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है.

उसका शव घर के सामने आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला. शव पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान थे और घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचित किया. सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया.

इधर पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं. इलाके में दहशत का माहौल है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com