बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा ने मौके पर तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा (42) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

निजी काम से तखतपुर आ रहे थे गोविंद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com