बहराइच में प्रेमी ने मंगेतर के पास भेजी अश्लील फोटो ,युवती ने उठा लिया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जब पूरी घटना की जानकारी ली गई तब पता चला कि यह घटना उसकी शादी टूटने के बाद हुई जब उसके प्रेमी ने होने वाले पति को युवती के साथ की तस्वीर भेज दी थी.
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया.परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.यह घटना उसकी शादी टूटने के बाद हुई, जब उसके प्रेमी ने होने वाले पति को युवती के साथ की तस्वीरें भेज दी थीं.
जानकारी के अनुसार, दरगाह इलाके की रहने वाली युवती का पड़ोस के गांव के एक गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.इसी बीच, युवती के परिजनों ने उसकी शादी श्रावस्ती जनपद के रहने वाले राजकुमार नामक युवक से तय कर दी थी.दोनों का विवाह फरवरी में होना था.
जब युवती के प्रेमी को इस शादी के बारे में पता चला, तो उसने युवती के होने वाले पति राजकुमार के फोन पर अपनी और युवती की एक साथ की तस्वीरें भेज दीं.इन तस्वीरों को देखने के बाद राजकुमार ने शादी से इनकार कर दिया.
शादी टूटने को लेकर युवती के घर में विवाद हुआ.इसी के चलते युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत अब स्थिर है.









