गजब! रामलीला में ‘श्रीराम’ के तीर से फूट गई ‘रावण’ की आंख, दिखना हुआ बंद ; SC/ST में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रामलीला मंचन के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. यह एक कलाकार की आंख में तीर लगाने से उसकी रोशनी पूरी तरह चली गई है. घायल को इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर SC/ST एक्ट और जान से मारने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी गई है.
सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित खैरा गांव में आयोजित रामलीला मंचन उस समय विवाद और हादसे का कारण बन गया, जब मंच पर अभिनय के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की आंख में तीर लग गई. इस दुर्घटना में कलाकार की एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई. घटना 13 नवंबर 2025 की देर रात करीब 12:30 बजे की है. रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम की भूमिका निभा रहे नैतिक पांडेय ने दृश्य के अनुसार तीर चलाई, जो सीधे रावण बने सुनील कुमार की आंख में लग गई.
आंख में लगी तीर











