लखीमपुर खीरी: कार की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

लखीमपुर खीरी: फरधान थाना क्षेत्र के फरधान देर शाम फरधान ओवरब्रिज के पास शनिवार चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय राम विलास की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

थाना क्षेत्र के गांव फरधान निवासी रामविलास अपनी बाइक से शनिवार की दोपहर बाद रजागंज बाजार को जा रहे थे. राम विलास भेष बदलकर आसपास फरधान क्षेत्र की बाजारो में दुकानदारों से पैसे वसूलते थे. जिसका लाइसेंस भी था. मृतक के पुत्र अजय कुमार ने बताया वह बाइक से ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे और गोला की तरफ जाने के लिए मुड़े ही थे. उसी समय पीछे से आ रही डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर में रामविलास बाइक से उछलकर ओवरब्रिज की दीवार के ऊपर जा गिरे. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गई. कार की नम्बर प्लेट मौके पर ही गिर गई. आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए. मौके पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से सीएचसी फरधान ले गए. जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था.

मृतक के पुत्र अजय ने बताया वह इलाज के लिए ओयल ले गए थे जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया था। रात करीब दस बजे राम विलास 55 वर्ष की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे कार नंबर और अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्जकर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com